Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय के 57 विद्यार्थियों को टीसीएस के पुल कैंपस ड्राइव-2025 के तहत फाइनल प्लेसमेंट के लिए चुन लिया गया है. विवि के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट के डीन हरिबाबू शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंपस ड्राइव में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 250 से भी ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था.
228 स्टूडेंट्स का हो चुका है प्लेसमेंट
इस वर्ष एसबीयू के विभिन्न संकायों के 228 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट अब तक हो चुका है. इस साल विवि में रिकॉर्ड 122 कंपनियों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लिया है. इसमें गोदरेज एंड बॉयस, मैप माई इंडिया, एक्सिस बैंक, श्याम स्टील, टीमकैन इंडिया, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, बजाज एलियांज, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एचडीएफसी बैंक, वोडाफोन इंडिया, सीमेंट, इंडिया मार्ट, एवरेस्ट इंडस्ट्रीज, एम स्क्वेयर मीडिया, जेनपैक्ट जैसी कंपनियां शामिल हैं. हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले के स्टडी एब्रॉड प्रोग्राम के तहत विश्वविद्यालय के 11 विद्यार्थियों का चयन हुआ है.
नामी कंपनियों में काम कर रहे युवा
देश के शीर्ष औद्योगिक घरानों में शुमार महिंद्रा ग्रुप के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आनंद महिंद्रा द्वारा स्थापित महिंद्रा यूनिवर्सिटी, हैदराबाद से हाल ही में विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक आदान-प्रदान संबंधी करार किया है. झारखंड परिचारिका निबंधन परिषद द्वारा जीएनएम और एएनएम परीक्षा का आयोजन करने का अवसर भी इस साल सरला बिरला विश्वविद्यालय को मिला. इस परीक्षा में राज्य भर से 1500 से ज्यादा परीक्षार्थियों ने भाग लिया. भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने दो पदक हासिल कर विवि का गौरव बढ़ाया है.
इन्होंने दी शुभकामनाएं
एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.
इसे भी पढ़ें- रांची के SBU में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर हुआ कार्यक्रम























































