बिहार में खरमास बाद नई सरकार, सीएम का चेहरा और मंत्रिमंडल पर NDA में मंथन

0
62

Patna: बिहार में खरमास बाद यानी 14 अप्रैल के बाद नई सरकार का गठन हो सकता है. नीतीश कुमार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है. इसके साथ ही अब बिहार के नए सीएम के नाम पर मंथन तेज हो गया है. बिहार के सियासी गलियारों में हलचल काफी बढ़ गई है.

इसे पढ़ें- झारखंड में SIR की तैयारी तेज, अधिकारियों को दिए गए अहम निर्देश

14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश

सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि नीतीश कुमार 14 अप्रैल सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं अगले दिन यानी 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार का गठन हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- SIR IN UP: 75 जिलों में 2.89 वोटर्स के कट गए नाम

नीतीश कुमार ने बनाया कीर्तिमान

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेकर एक कीर्तिमान स्थापित किया। वह लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद-चारों सदनों के सदस्य रहने वाले बिहार के चुनिंदा नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here