झारखंड में SIR की तैयारी तेज, अधिकारियों को दिए गए अहम निर्देश

0
134

Ranchi: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य निर्वाचन विभाग ने सभी जिलों में प्रक्रिया शुरू कर दी है।

शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान SIR शुरू होने से पहले की जाने वाली तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

इसे पढ़ें- महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा निकली नाबालिग, जेल जा सकता है शौहर फरमान खान

परिवार का वोटिंग सेंटर हो एक

बैठक में यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि एक ही परिवार के सभी मतदाताओं का मतदान केंद्र एक ही स्थान पर हो, ताकि मतदान प्रक्रिया सुगम हो सके।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संबंधित स्टिकर की भौतिक जांच करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि हर घर पर BLO की जानकारी उपलब्ध हो।

मकानों को मिले नोशनल नंबर

उन्होंने यह भी कहा कि जिन घरों को अभी तक मकान संख्या नहीं मिली है, उन्हें BLO द्वारा काल्पनिक (नोशनल) नंबर दिया जाए। साथ ही BLO रजिस्टर में प्रत्येक घर का हाउस नंबर, 18 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों के नाम और परिवार के मुखिया का नाम अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए।

इसे भी पढ़ें- शिक्षा के मंदिर में महापाप, हेडमास्टर पर आरोप

निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और पारदर्शी बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here