Dhanbad: संदिग्ध आतंकियों की सूचना पर झारखंड एटीएस ने एक साथ 15 स्थानों पर छापेमारी की. इसमें धनबाद के वासेपुर के पांडरापाला, आजाद नगर के साथ-साथ भूली ए ब्लॉक में छापेमारी की गई है. छापेमारी के दौरान शमशेर नगर से एक महिला को हिरासत में लिए जाने की सूचना है.
इसे पढ़ें- 29 अप्रैल को लगेगा मंईयां सम्मान का कैंप, बैंक खातों को आधार से जुड़वाने का अंतिम मौका
पहलगाम आतंकी हमले हमले से जुड़ रहे तार
वहीं,भूली ए ब्लॉक में रहने वाले हारून राशिद के आवास में भी एटीएस टीम ने छापेमारी की. ATS ने राशिद के घर से एक पेन ड्राइव जब्त की है. इलाके में एके 47 होने की भी सूचना है, जिसकी बरामदगी के लिए ATS छापेमारी कर रही है.जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद एटीएस की इस छापेमारी से कई तरह के कयास लगाए जा रहें हैं.
पकड़े गए युवकों से पूछताछ
झारखंड ATS से मिली जानकारी के अनुसार अब तक छापेमारी में कुल छह संदिग्धों को डिटेन किया गया है. डिटेल किए गए सभी युवक संदिग्ध आतंकी संगठन से डार्क वेब के जरिए जुड़े हुए थे. एटीएस एसपी ऋषभ झा और उनकी पूरी टीम डिटेन किए गए युवकों से पूछताछ कर रही है.



