कोरोना ने फिर दी दस्तक, चीन, सिंगापुर, थाईलैंड के बाद भारत में बढ़े मामले

0
294

Jhar Media: कोरोना ने एक बार फिर एशिया के कई देशों में दस्तक दी है. एशियाई देशों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. जिसमें चीन हांगकांग थाईलैंड समेत भारत में सक्रिय मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं.

वहीं बात करें भारत की तो यहां कई राज्यों में कोविड के मामले बढ़े हैं. जिनमें उत्तर प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार समेत कई राज्यों में एक्टिव केस देखने को मिले हैं.

वही भारत में इसे लेकर एहतियात शुरू हो गई है, बहुत जल्द भारत सरकार की ओर से नई गाइडलाइन जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां शुक्रवार को चार एक्टिव केस गाजियाबाद में मिले हैं. जिन में तीन को हम क्वॉरेंटाइन किया गया है, वही एक मरीज का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इससे पहले महाराष्ट्र में भी कोरोना के कई मामले सामने आए थे, इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है.

वहीं बात करें झारखंड की तो यहां अस्पतालों में अभी कोई खास अलर्ट जारी नहीं किया गया है, हालांकि रांची के रिम्स और सदर अस्पताल में आइसोलेशन बेड तैयार हैं, वही अब कोरोना से बचाव के लिए नई बूस्टर डोज लेने की जरूरत है या नहीं इस पर भी चर्चा शुरू हो गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here