Hazaribagh : जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के कंडाबेर गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. दरअसल, मजदूरी से लौट रहे 3 युवक खावा नदी की तेज धार में बह गए. नदी में अचानक पानी बढ़ जाने से तीनों युवक उसका शिकार हो गए. मजदूरों की पहचान गांव के प्रमोद साव, उमेश कुमार और नोशाद अंसारी की रूप में हुई. तीनों रोज की तरह मजदूरी सकर वापस घर लौट रहे थे.



