घूरती रथ यात्रा आज, मौसीबाड़ी से भगवान जगन्नाथ लौटेंगे मुख्य मंदिर

0
165

Ranchi : भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा आज मौसी बाड़ी से अपने घर लौट जाएंगे। घुरती रथ मेला को लेकर जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। मालूम हो कि 27 जून को भगवान जगन्नाथ अपने भाई और बहन के साथ मौसी बाड़ी गए थे। नौ दिनों तक वहां प्रवास करने के बाद वह छह जुलाई की शाम अपने घर (मंदिर) लौट आएंगे। कल 6 जुलाई को सुबह छह बजे भगवान की आरती की जाएगी। आठ बजे उन्हें भोग लगाया जाएगा। ढाई बजे भगवान की सभी मूर्तियां रथ पर चढ़ने के लिए प्रस्थान करेंगे। चार बजे रथ मौसी बाड़ी से मुख्य मंदिर के लिए प्रस्थान करेगा और शाम पांच बजे पहुंचेगा। शाम पांच से छह बजे से तक महिलाएं रथ पर सवार होकर दर्शन देंगी। फिर शाम सात बजे सभी विग्रहों का मुख्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here