Sports Desk: रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित चौथी दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के एथलीट्स ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है.
तीन दिनों तक हुआ आयोजन
24 से 26 अक्टूबर तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में भारत ने 20 स्वर्ण, 20 रजत और 18 कांस्य पदक सहित कुल 58 पदक हासिल किए. इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ भारत ने घरेलू धरती पर दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स मंच पर अपना वर्चस्व फिर साबित किया.
श्रीलंका ने जीता 16 स्वर्ण
श्रीलंका ने इस प्रतियोगिता में कड़ा मुकाबला पेश करते हुए 16 स्वर्ण और कुल 40 पदकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. वहीं, नेपाल ने 2 रजत और 4 कांस्य के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया. बांग्लादेश ने 3 कांस्य, मालदीव ने 1 कांस्य जबकि भूटान इस बार कोई पदक नहीं जीत सका.



