थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को चढ़ाया HIV पॉजिटिव ब्लड, सीएम ने सिविल सर्जन को किया सस्पेंड

0
203

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाईबासा में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एच आई वी संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में सिविल सर्जन समेत अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। साथ ही जांच करने के निर्देश देते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

पीड़ित परिवार को मुआवजा 

हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि राज्य के सभी ब्लड बैंक का ऑडिट कराकर पांच दिनों में रिपोर्ट सौंपे। मुख्यमंत्री ने पीड़ित बच्चों के परिवारों को 2 -2 लाख रूपये की सहायता राशि सरकार की तरफ से प्रदान करने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here