महिला करती थी अवैध संबंधों का विरोध, शौहर ने मार दी गोली

0
220
तस्वीर मृत महिला रानी

Ranchi: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के मनी टोला की रहने वाली तरन्नुम उर्फ रानी नाम की महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई. रानी की हत्या उसके ही पति साहेब अंसारी ने की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर अचानक साहेब अंसारी के घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी, आस-पास के लोग जब उसके घर पहुंचे तो साहेब घर से भागता हुआ नजर आया. जब स्थानीय लोग घर के अंदर गए तो देखा कि वहां साहेब की पत्नी मृत पड़ी हुई है और उसके सिर से खून बह रहा है. तुरंत मामले की जानकारी डोरंडा थाने को दी गई.

इसे पढ़ें- पलामू- कार की बोनट पर बैठ कर किया हथियार प्रदर्शन, मंत्री ने लिया एक्शन

अवैध संबंधों का विरोध

मामले की जांच करने के लिए हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि साहेब अंसारी का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसका विरोध उसकी पत्नी किया करती थी. विरोध की वजह से ही दोनों में शनिवार को झगड़ा हुआ, जिसके बाद साहेब ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. हटिया डीएसपी ने बताया कि साहेब अंसारी फरार हो चुका है उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें- जज पति ने रची थी पत्नी की हत्या की साजिश, गोड्डा फायरिंग मामले में तीन अरेस्ट

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here