पड़ोसी देश नेपाल में ओली सरकार खिलाफ उग्र प्रदर्शनः 20 से अधिक लोगों की मौत, गृह मंत्री रमेश लेखक ने छोड़ा पद

0
199

Jhar Media: नेपाल में आग और भड़क उठी है. काठमांडू पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दमक में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के घर पर पत्थरबाजी की. गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने ईस्ट-वेस्ट हाइवे को टायर जलाकर रोक द‍िया. हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को चेतावनी के तौर पर हवाई फायरिंग करनी पड़ी. घटनास्थल पर सेना की तैनाती है. सुरक्षाबलों को देखते ही गोली मारने के आदेश द‍िए गए हैं. इस बीच नेपाल के गृहमंत्री ने इस्‍तीफा दे द‍िया है. उन्‍होंने कहा क‍ि हिंसा में मारे गए लोगों की ज‍िम्‍मेदारी लेते हुए वे पद छोड़ना चाहते हैं.

इसे पढ़ें- BIHAR NEWS: चुनाव से पहले सीएम नीतीश का तोहफा, आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय बढ़ाया

2023 में नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया को लेकर एक गाइडलाइंस बनाई और इसके तहत नेपाल में काम कर रहे ऐप्स को रजिस्ट्रेशन के लिए कहा. लेकिन इसको विदेशी प्लैटफॉर्म्स ने गंभीरता से नहीं लिया. इसके बाद नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से इन पर प्रतिबंध लगाने को कहा. नेपाल कैबिनेट ने 28 अगस्त को सभी सोशल मीडिया ऐप्स को एक सप्ताह के अंदर रजिस्टर्ड करने को कहा, लेकिन किसी भी संस्था ने इसका पालन नहीं किया. इसके बाद सरकार ने 5 सितंबर को 26 ऐप्स को बैन कर दिया. सोशल मीडिया के इस प्रतिबंध को युवाओें ने सरकार के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमले और युवाओं को देश दुनिया के साथ संवाद स्थापित कर सकने से रोकने के तौर पर लिया.

इसे पढ़ें- UNGA की बैठकः पीएम मोदी नहीं जाएंगे अमेरिका, विदेश मंत्री एस जयशंकर होंगे शामिल

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here