क्रिकेटर शमी की बेटी ने खेली होली तो भड़के मौलाना, बोले- रंग खेलना है शरीयत के खिलाफ

0
300
SAMI 121
सांकेतिक तस्वीर

Sports Desk: हाल के दिनों में मुस्लिम धर्मगुरुओं के निशाने पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं. पहले शमी रोजा न रखने को लेकर सुर्खियों में थे. अब उनकी बेटी के होली खेलने पर उनकी चर्चा हो रही है.दरअसल, शमी की बेटी ने अपनी मां के साथ होली पर जमकर रंग खेला. इसके बाद से शमी की जमकर आलोचना हो रही है.इसपर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अब शमी की बेटी के होली खेलने पर आपत्ति जताते हुए इसे शरीयत के खिलाफ करार दिया है.

होली शरीयत के खिलाफ

मौलाना रजवी ने वीडियो में कहा कि शमी की बेटी आयरा का होली खेलना शरीयत के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि वह छोटी बच्ची है. अगर वह बिना समझे होली खेलती है तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर वह समझदार है और फिर भी होली खेलती है तो इसे शरीयत के खिलाफ माना जाएगा.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here