चाईबासा में बड़ी लापरवाही, सुधार गृह से भागे 21 बाल बंदी

0
281
BREAKIN NEWS
सांकेतिक तस्वीर

Jharmedia :चाईबासा स्थित संप्रेक्षण गृह से मंगलवार देर शाम 21 बाल बंदियों के फरार होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बाल बंदियों द्वारा संप्रेषण गृह में आपस में मारपीट की गई। इसी बीच बाल बंदियों ने गार्ड और सुरक्षा कर्मियों पर भी जानलेवा हमला कर दिया। वहां के फर्नीचर और सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मौके का लाभ उठाते हुए कुछ बंदी गेट का ताला तोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर प्रशिक्षु आईपीएस निखिल राय, एसडीपीओ बहामन टुटी, एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो और सदर सीओ उपेंद्र कुमार और मुफ्फसिल थाना प्रभारी रंजीत उरांव वहां पहुंच गए हैं।
इसी बीच जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली ।
उपायुक्त ने बताया कि कुल 85 बाल बंदी मे 21 बालबंदी फरार हुए थे, जिसमें देर शाम चार बालबंदी वापस आ गए। सभी अधिकारी संप्रेषण गृह में ही कैंप किए हुए हैं और जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here