Madhubani: जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी घटना से एक तरफ जहां पूरा देश शोक में डूबा है, वहीं पीएम मोदी भी मधुबनी में भावुक दिखे. इस हमले को लेकर पीएम ने बिहार की धरती से बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि मैं पूरी दुनिया से कहता हूं… भारत आतंकवादी और समर्थकों की पहचान करेगा. पता लगाएगा और उन्हें सजा देगा. हम उन्हें धरती के अंतिम छोर तक खदेंड़ेंगे. यह बातें सुन सभा में आए लोग मोदी… मोदी… मोदी का नारा लगाने लगे.
इसे पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए मनीष रंजन का शव पहुंचा रांची
कल्पना भी नहीं की होगी ऐसी सजा मिलेगी
पीएम मोदी ने कहा कि यह हमला निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है, देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है. आतंकियों को ऐसी सजा मिलेगी जो उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी. पीएम मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिन्होंने ये हमला किया है उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी. 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी.
इसे पढ़ें- पहले नाम और धर्म पूछा फिर आतंकियों ने मार दी गोली, कश्मीर के पहलगाम में 25 पर्यटकों की मौत



