Ranchi: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये पर्यटक मनीष रंजन का पार्थिव शरीर गुरुवार को सुबह 8.40 बजे रांची की बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचा. इस अवसर पर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

पैतृक निवास स्थान झालदा में होगा अंतिम संस्कार
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12:00 बजे उनका शव पैतृक निवास स्थान झालदा पहुंचेगा. जहां शमशान घाट पर मनीष रंजन का अंतिम संस्कार होगा. बताते चलें कि बीते 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अबतक 28 सैलानियों ने अपनी जान गंवा दी है.



