देवघर से बड़ी खबर: बाल सुधार गृह में दो लड़कियों तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान एक की मौत

0
29

Deoghar: जिले के बाल सुधार गृह सह संप्रेक्षण (रिमांड होम) में रह रही दो लड़कियों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। दोनों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक लड़की की मौत हो गई, जबकि दूसरी का इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियों की तबीयत रविवार को अचानक खराब हुई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया, लेकिन एक बच्ची को बचाया नहीं जा सका।

इसे भी पढ़ें – बिहार में एक और एनकाउंटर: हर्ष सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू यादव ढेर

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और बाल संरक्षण विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर बीमारी के कारणों का पता नहीं चल सका है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here