नारी शक्ति वंदन विधेयक पर BJP का हमला, 25 अप्रैल को रांची में पदयात्रा का ऐलान

0
81

Ranchi: झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस, झामुमो और राजद पर आरोप लगाते हुए कहा कि “हर अच्छे काम का विरोध करना कांग्रेस का इतिहास रहा है” और इस बिल का विरोध कर विपक्ष ने महिलाओं के साथ “जघन्य पाप” किया है।

Also Read – ईरान ने हॉर्मुज से गुजर रहे जहाज को लौटाया, भारतीय कैप्टन ने जारी किया ऑडियो संदेश

हजारीबाग में आयोजित प्रेस वार्ता में साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देना चाहते थे, लेकिन विपक्ष की राजनीति के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे पर देशभर की महिलाएं आक्रोशित हैं।

Also Read – बिंदी-तिलक विवाद में घिरी Lenskart, शेयर में भारी गिरावट, 4,500 करोड़ की वैल्यू घटी

भाजपा ने 25 अप्रैल को रांची के मोराबादी मैदान से विशाल पदयात्रा निकालने की घोषणा की है, जिसमें हजारों महिलाओं के शामिल होने की बात कही गई है। इसके अलावा 25 से 30 अप्रैल तक राज्य के सभी 595 मंडलों में पदयात्रा और विपक्ष के पुतला दहन का कार्यक्रम भी तय किया गया है।

कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए नारी सशक्तिकरण सिर्फ नारेबाजी तक सीमित है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे इस मुद्दे पर विपक्ष को सबक सिखाएं।

भाजपा ने दावा किया कि यह आंदोलन गांव-गांव तक ले जाकर विपक्ष के “राजनीतिक पाप” को उजागर किया जाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here