JAC 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी

0
316
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया. 12वीं साइंस में 78, 600 छात्र पास हुए हैं. जबकि इसमें कुल 98 हजार शामिल हुए थे. वहीं, कॉमर्स की बात करें तो इस स्ट्रीम से कुल 22,066 छात्रों ने परीक्षा दी थी और इनका पासिंग प्रतिशत 91.2 फीसदी है. साइंस और कॉमर्स दोनों ही रिजल्ट में लातेहार जिला का सबसे बेहतर परफोर्मेंस रहा. दोनों ही स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी है. सभी छात्र-छात्राओं को रामदास सोरेन ने बधाई दी है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार का रिजल्ट बेहतर हुआ है. वहीं, साइंस स्ट्रीम में पहला स्थान गोविंदपुर की अंकिता दत्ता हैं वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में चाईबासा से रश्मि कुमारी ने टॉपर होने का खिताब हासिल किया.

इसे भी पढ़ें- क्रिकेट के मैदान से जीवन के मैदान तक: धोनी की सादगी भरी नई पारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here