पटना में कोरोना के मामले बढ़े, 24 घंटे में 7 नए संक्रमित मरीज मिले

0
310
कोरोना

Patna: राजधानी पटना में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है. बीते 24 घंटे में पटना में कुल 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं. इनमें से तीन की जांच एनएमसीएच (नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल) में और चार की रिपोर्ट दो निजी लैब से पॉजिटिव आई है. संक्रमितों में एनएमसीएच का एक इंटर्न मेडिकल छात्र भी शामिल है, जो नेत्र विभाग से जुड़ा है. अन्य दो मरीजों में एक सर्जरी विभाग और एक मेडिसिन विभाग में इलाज के लिए आए थे.

सभी मरीजों की रिपोर्ट सिविल सर्जन कार्यालय को भेजी गई, जिसके बाद संक्रमण की पुष्टि हुई. मरीजों की पहचान शहर के अलग-अलग इलाकों से हुई है, जिनमें कंकड़बाग, अगमकुआं और आरपीएस मोड़ जैसे इलाके शामिल हैं. सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एनएमसीएच में 26 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच हुई थी, जिनमें से तीन संक्रमित निकले. एनएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने कहा कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है. फिलहाल पटना में कुल 17 एक्टिव कोरोना मरीज हैं, जिनमें 5 एम्स और 6 एनएमसीएच में मिले हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here