Ranchi: झारखंड में महिलाओं को हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा तोहफा मिला है. विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की महिलाओं के खातों में सम्मान राशि की 19वीं किस्त ट्रांसफर कर दी गई है.
झारखंड में निकाय चुनाव के मतदान से ठीक पहले हेमंत सोरेन सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. राज्य सरकार की ‘मंईयां सम्मान’ योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 2,500 रुपये की सम्मान राशि की किस्त ट्रांसफर कर दी गई है.
सरकार की ओर से प्रत्येक पात्र महिला के बैंक खाते में 2,500 रुपये की राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी गई है. इस कदम को चुनाव से पहले महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है.
राज्य सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक खर्चों में सहयोग देना है. 19वीं किस्त जारी होने से लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिला है.
राजनीतिक दृष्टि से भी इस फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि चुनावी माहौल में महिलाओं को साधने के लिए यह कदम सरकार की बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
सरकार ने लाभार्थी महिलाओं से अपील की है कि यदि किसी के खाते में राशि नहीं पहुंची है तो वे संबंधित विभाग या बैंक से संपर्क करें.
























































