राहुल गांधी पर ब्रिटिश नागरिकता लेने का आरोप, CBI करेगी जांच

0
57

Jhar Media: कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने शुक्रवार को बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करने और मामले की जांच Central Bureau of Investigation (CBI) को सौंपने का निर्देश दिया है।

यह आदेश जस्टिस Subhash Vidyarthi ने कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ता S Vignesh Shishir की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याचिकाकर्ता ने राहुल गांधी पर ब्रिटिश नागरिकता लेने का आरोप लगाया था।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले FIR दर्ज की जाए और उसके बाद जांच एजेंसी CBI इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच करे।

इसे भी पढ़ें- CRF फंड से 15 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, गडकरी से मिला झारखंड बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल

इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से इस पर अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जबकि भाजपा इसे बड़ा मुद्दा बना सकती है।

अब नजर इस बात पर है कि FIR दर्ज होने के बाद CBI जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस मामले का राजनीतिक असर कितना व्यापक होता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here