Jhar Media: ईरानी सेना (IRGC) ने शनिवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक भारतीय जहाज को रोक लिया और उसे वहां से तुरंत अपने पोर्ट लौटने का निर्देश दिया. एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में ये पूरा संवाद कैद हो गया है, जिसमें भारतीय जहाज के कैप्टन और IRGC नेवी कैप्टन के बीच बातचीत सुनाई दे रही है.
इसे पढ़ें- भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 40 मिनट की बातचीत
ऑडियो संदेश किया जारी
ईरानी अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आवाजाही पर अभी भी रोक है, आप यहां से तुरंत अपने पोर्ट पर लौट जाएं, गो टू बैक इमीडीएटली. भारतीय कैप्टन ने जवाब में कहा, ‘ठीक है, मैं आपका मैसेज दोहराता हूं. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अभी भी बंद है, ओके सर.’ इसके बाद IRGC नेवी कैप्टन ने जवाब दिया,… इसके बाद जहाज ने अपना रास्ता बदल लिया. ‘भाग्य लक्ष्मी’ नाम के इस जहाज के चालक दल ने ईरानी नौसेना के साथ हुए इस पूरे संवाद को साझा किया है.
इसे भी पढ़ें- जामताड़ा में स्ट्रॉबेरी खेती से बदलाव की मीठी कहानी, मुसर्रत खातून बनीं मिसाल



