Patna: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सोमवार को पटना दौरे पर रहे. वहां वो राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए. इसके बाद हेमंत सोरेन राबड़ी आवास पहुंचे. वहां उन्होंने RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनका स्वास्थ्य जाना. इसके बाद वे रांची लौट गए.



















































