BIG BOSS में मेरे लिए बना नेगेटिव माहौल, शो जीतने के बाद बोले गौरव खन्ना

0
316

Jhar Media: बिग बॉस- 19 जीतने के बाद गौरव खन्ना लगातार मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बिग बॉस एक पर्सनालिटी शो है, जहां आपको अपनी असली पहचान ही दिखानी होती है.

बिग बॉस 19 के विजेता टीवी स्टार एक्टर गौरव खन्ना बने हैं. चार महीने बिग बॉस के घर में बिताने के बाद उन्हें यह खिताब हासिल हुआ है. शो की शुरुआत में खुद सलमान खान ने भी उन्हें ‘सुस्त’ तक कह डाला था.

सलमान ने कहा था घर के सोफे पर पड़े मत रहो, जिसे हम आम भाषा में कहते हैं ‘पड़े पड़े खटिया मत तोड़ो’ कुछ ऐसा ही लेबल मिल गया था गौरव खन्ना को घर में. बिग बॉस 19 की चार महीने के सफर में गौरव को बहुत कुछ सुनने को मिला, लेकिन गौरव ने इन सभी बातों को अपनी ताकत में बदला और उससे जीत हासिल की.

बिग बॉस 19 के घर में खुद के लिए बने नेगेटिव पर माहौल पर गौरव खन्ना ने कहा कि ‘जब लोग मेरी कैपेसिटी पर सवाल उठाना शुरू करते हैं, तो मैं अधिक चार्ज हो जाता हूं, मैं साइडलाइन किए जाने पर और भी ज्यादा सेंटर में आ जाता हूं.

उन्होंने कहा कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो के दौरान भी ऐसा हुआ था, यहां भी, लोगों को लगा कि मैं कुकिंग शो के लिए नहीं बना हूं, जब मैंने मास्टरशेफ में एंट्री ली, तो मैं एक ट्रेंड कुक नहीं था, मेरे बनाए खाने को फेंका गया, लेकिन मैंने हर एपिसोड में कड़ी मेहनत की और अपना लेवल अप किया, और जब मैं बिग बॉस 19 के घर में आया तो मुझे लगा कि सबसे बड़ी लड़ाई और राजनीति रसोई से ही शुरू होती है, मैं यह समझ गया था, हलवा, पोहा, सूजी को लेकर झगड़े होते थे, ये सब सात हफ्तों तक घर में पड़ा रहा और किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी, क्योंकि जो लोग हंगामा मचाना चाहते थे, वे शो से बाहर हो गए थे’.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here