Jhar Media: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एकदिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचीं, जहां उनका पारंपरिक स्वागत किया गया. रांची पहुंचने के बाद वे मुख्यमंत्री और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया. इसके बाद सभी विशेष विमान से जमशेदपुर रवाना हो गए.
जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन में हुईं शामिल
जमशेदपुर में राष्ट्रपति कदमा के मरीन ड्राइव स्थित Shri Jagannath Temple Kadma में आयोजित भूमि पूजन और शिलापट्ट अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुईं. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड आकर उन्हें अपने घर जैसा महसूस होता है. उन्होंने राज्य के विकास और सांस्कृतिक विरासत की सराहना भी की.
राष्ट्रपति ने छात्र- छात्राओं से किया संवाद
भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति का अगला कार्यक्रम बारीडीह स्थित Manipal Tata Medical College में हुआ. यहां उन्होंने छात्रों से संवाद किया और शिक्षा, सेवा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की. राष्ट्रपति ने छात्रों को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी.
कार्यक्रम को लेकर कॉलेज प्रशासन ने विशेष तैयारियां की थीं और पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला.























































