Jhar Media: झारखंड के विभिन्न नगर निकायों में मेयर पद के लिए हुए चुनावों के परिणाम इस प्रकार हैं. झारखंड के नगर निकाय चुनाव की गिनती दूसरे दिन भी जारी है.
* रांची की मेयर बनीं रोशनी खलखो.
* धनबाद में संजिव सिंह ने निर्णायक बढ़त बनाई है. यहां मतों की गिनती दूसरे दिन भी जारी रहेगी.
* मानगो की नई मेयर बनीं सुधा गुप्ता.
* मेदिनीनगर की मेयर बनीं अरुणा शंकर.
* हजारीबाग में अरविंद राणा मेयर चुने गए.
* चास में भोलू पासवान ने जीत दर्ज की.
* देवघर के मेयर बने रवि राउत.
* आदित्यपुर में संजय सरदार मेयर बने.
* गिरिडीह में प्रमिला मेहरा ने बाजी मारी.
इन परिणामों के साथ झारखंड के कई प्रमुख शहरी निकायों में नई नेतृत्व टीम का गठन हुआ है.





















































