Ranchi: आजसू प्रमुख और पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो ने आखिरकार अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया. आवास विभाग के नोटिस के बाद उन्होंने इस बंगले से अपना पोजीशन छोड़ा है. कांके रोड स्थित बंगला नंबर पांच में पिछले 15 सालों से सुदेश महतो रह रहे थे.
अब कहां रहेंगे सुदेश
जानकारी के अनुसार, सुदेश महतो अब बुकरु के आदर्श नगर में रहेंगे. बता दें कि दिसंबर 2023 में भवन निर्माण विभाग ने निर्देश जारी किया था. जिसमें कहा गया था कि यह बंगला अब मुख्यमंत्री आवास सह आवासीय कार्यालय के तौर पर अस्थायी रूप से इस्तेमाल किया जाएगा, इसलिए इसे खाली करना होगा. बता दें कि सुदेश महतो को बंगला खाली करने को लेकर कई बार नोटिस भी दिया गया हालांकि अब सुदेश महतो अपने सरकारी आवास को खाली कर दिया है.



















































