Garhwa: जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां छठी कार्यक्रम में शामिल होने से पहले चार लड़कियां नहाने तालाब में गईं, वहीं एक का पैर फिसलने पर वो डूबने लगी. इसके बाद बचाने के लिए एक के बाद एक तीन लड़कियां भी गहरे पानी में चली गईं. इस घटना में डूबने से 22 वर्षीय युवती समेत चार लड़कियों की मौत हो गई. घटना हरैया गांव स्थित नदीआरा टोला की है. आनन- फानन में परिजन सभी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तबतक देर हो चुकी है.
इसे पढ़ें-लगातार चार हार के बाद CSK ने फिर धोनी को सौंपी टीम की कमान
इनकी हुई मौत
मृतकों की पहचान हरैया गांव निवासी चंदन सिंह की 10 वर्षीय पुत्री लाडो सिंह, जितेंद्र सिंह की 22 वर्षीय पुत्री अंकिता सिंह, पलामू जिले के पांकी थाना अंतर्गत पगार निवासी विशिष्ट सिंह की 18 वर्षीय पुत्री रोमा सिंह और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह निवासी अभिषेक सिंह की 15 वर्षीय पुत्री मीठी सिंह के रूप में हुई है.
इसे पढ़ें-सुदेश महतो ने 15 साल बाद खाली किया सरकारी बंगला, जानिए अब कहां रहेंगे



















































