Jhar Media: रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना करीब डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुई. निर्धारित समय पर प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी, जिससे प्रत्याशियों और समर्थकों में बेचैनी देखी गई. जानकारी के अनुसार सबसे पहले मेयर और पार्षद पद के बैलेट पेपर खोले गए. मेयर और पार्षद की मतगणना एक साथ की जा रही है, ताकि परिणाम शीघ्र घोषित किए जा सकें.

पहले राउंड में वार्ड नंबर 1 के सभी बूथों की गिनती की गई. इसके साथ ही वार्ड 1, 7, 13, 19, 25, 31, 37, 42 और 48 की मतगणना पूरी की गई। दूसरे राउंड में वार्ड 2, 8, 9, 14, 20, 26, 27 और 32 की मतगणना की गई. इसी चरण में वार्ड 39, 43, 44 और 49 के परिणाम भी घोषित किए गए.

तीसरे राउंड में वार्ड 3, 4, 10, 15, 16, 21, 28, 33, 40 और 45 के नतीजे सामने आएंगे. चौथे राउंड में वार्ड 5, 11, 17, 22, 29, 34 और 35 के परिणाम घोषित किए जाएंगे.

पांचवें राउंड में वार्ड 6, 12, 18, 23, 24, 30 और 36 की मतगणना के परिणाम घोषित किए जाएंगे.

रांची में सुबह साढ़े 9 बजे तक काउंटिंग शुरू नहीं हो सकी थी. काउंटिंग सेंटर पर अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला. व्यवस्थाओं को लेकर कई प्रत्याशियों ने नाराजगी जताई. इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर द्वारा मीडिया के साथ कथित बदसलूकी की भी सूचना सामने आई. मीडिया कवरेज के दौरान एडीएम राजेश्वर नाथ आलोक और पत्रकारों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया. प्रशासन की ओर से हालांकि व्यवस्था को जल्द सामान्य करने का दावा किया गया है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here