राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की महासचिव नीलम बिरुली की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार

0
460

Ranchi: राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की महासचिव नीलम बिरुली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सोमवार को रिम्स रोड स्थित लेक व्यू मेंशन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 416 बी में उनका शव पंखे से लटकता मिला. पुलिस को सूचना मिलते ही सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया.

मृतका की मां मुक्ति बिरुली ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए दामाद संतोष कुमार बारला पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि संतोष, जो सिमडेगा ग्रामीण बैंक में मैनेजर है, कई वर्षों से नीलम को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. रविवार को कार धुलवाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद नीलम कमरे में चली गईं और कुछ घंटों बाद उनका शव मिला.

परिजनों ने दावा किया कि मई में भी नीलम पर जानलेवा हमला किया गया था. पुलिस को मौके से टूटा चश्मा और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं. सदर थानेदार कुलदीप कुमार ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here