Dhanbad: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है। गैंग का मुख्य कर्ताधर्ता सैफी उर्फ ‘मेजर’ को दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि सैफी उर्फ मेजर कोयलांचल क्षेत्र में लंबे समय से आतंक का पर्याय बना हुआ था। उसकी गिरफ्तारी के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की टीम भी मौजूद थी, जिससे इस ऑपरेशन की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- ईरान ने हॉर्मुज से गुजर रहे जहाज को लौटाया, भारतीय कैप्टन ने जारी किया ऑडियो संदेश
गिरफ्तारी के बाद सैफी को कोलकाता लाया गया, जहां कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उसे अपने साथ लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में गैंग के कई अहम राज खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ पूरी होने के बाद कोलकाता से धनबाद पुलिस सैफी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आएगी, जहां उससे गैंग के नेटवर्क, फंडिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।
इस कार्रवाई को प्रिंस खान गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है और इससे क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।



