हिमांशु सिंह हत्याकांड: BJP का डेलीगेट मिला पीड़ित परिवार से, राज्य सरकार पर निशाना 

0
65

Jamshedpur : आदित्यपुर स्थित हरिओम नगर में दिवंगत हिमांशु सिंह के परिजनों से मिलने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे झारखंड की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में दिनदहाड़े हुई हिमांशु सिंह की हत्या राज्य की बिगड़ी कानून-व्यवस्था का गंभीर उदाहरण है और इससे अपराधियों के बढ़ते मनोबल का पता चलता है।

आदित्य साहू ने दावा किया कि स्थानीय नागरिकों और क्षेत्रवासियों ने वर्तमान जांच प्रक्रिया पर अविश्वास जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा भी इस मांग का समर्थन करती है ताकि पूरे मामले की पारदर्शी जांच हो सके और दोषियों के साथ किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वालों की जिम्मेदारी तय हो।

Also Read – झारखंड को मिले चार सूचना आयुक्त, लोकभवन में हुआ शपथ कार्यक्रम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, महामंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, प्रवक्ता अभय सिंह, प्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, संजीव सिन्हा, आदित्यपुर के महापौर संजय सरदार सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read – अयोध्या चढ़ावा चोरी जांच की आंच जमीन सौदों तक, बिचौलियों की सूची तैयार, SIT जांच तेज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here