सीआईडी जांच के बीच रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने दिया इस्तीफा

0
189

Ranchi: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में चल रही सीआईडी जांच के बीच बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है. रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है. हालांकि राज्य सरकार की ओर से अभी तक इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और रिम्स प्रशासन के गलियारों में इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं.

लंबी पूछताछ के बाद इस्तीफा

सूत्रों के अनुसार, सीआईडी की लंबी पूछताछ और विभिन्न दस्तावेजों की जांच के बाद डॉ. राजकुमार ने यह फैसला लिया. रिम्स में कथित एडमिशन घोटाले और टेंडर आवंटन में अनियमितताओं की जांच फिलहाल राज्य के सबसे चर्चित मामलों में शामिल है.

सीआईडी ने शुरू की अनियमितता की जांच

बुधवार को सीआईडी की दो टीमों ने रिम्स पहुंचकर कई विभागों में जांच की थी. जांच के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पड़ताल की गई और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ भी की गई. इसके बाद से ही प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई थी और निदेशक के इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही थीं.

डॉ. राजकुमार के इस्तीफे के बाद अब सभी की निगाहें राज्य सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं. वहीं, सीआईडी की जांच जारी है और आने वाले दिनों में मामले में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

Also Read- वेनेजुएला में भीषण भूकंप से भारी तबाही, एक मिनट में दो बार कांपी धरती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here