RIMS में भर्ती मरीजों का आरोप, परोसे गए खराब खाने से बिगड़ी तबीयत

0
38

Ranchi : राजधानी स्थित राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल में दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं. आरोप है कि अस्पताल का खाना खाने के बाद एक ही वार्ड में कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी व दस्त की शिकायत होने लगी.

Also Read –NEET UG Re Exam: रांची में 21 परीक्षा केंद्र, हाई अलर्ट

मरीजों का कहना है कि जब बड़ी संख्या में लोगों में एक जैसी स्वास्थ्य समस्या सामने आई तो उन्होंने मामले की जानकारी रिम्स प्रबंधन को दी. इसके बाद मरीजों और परिजनों ने सामूहिक रूप से शिकायत पत्र सौंपकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की.

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here