प्रशांत किशोर लड़ेंगे बांकीपुर में विधानसभा उपचुनाव, की औपचारिक घोषणा 

0
85

Patna: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर में उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. वहीं कांग्रेस की ओर से प्रशांत किशोर को समर्थन देने का संकेत दिया गया है, वहीं आरजेडी के फैसले का इंतजार है।

बीजेपी का गढ़ माना जाता है बांकीपुर

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी के लिए गढ़ कही जाती है। यहां पिछले कई दशक से बीजेपी लगातार जीतती रही है। नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद बांकीपुर में उपचुनाव होना है।

30 जुलाई को होगी वोटिंग

उपचुनाव को लेकर सभी दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। प्रशांत किशोर के भी इस बार बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे। बता दें कि 30 जुलाई को उपचुनाव की वोटिंग होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here