‘कुमकुम भाग्य’ एक्ट्रेस संचिता उगले ने खत्म की जिंदगी, लास्ट पोस्ट से जुड़ा सुशांत कनेक्शन

0
83

Entertainment Desk: मुंबई से सटे नालासोपारा में कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस संचिता उगले ने खुद की जिंदगी खत्म कर ली है. पुलिस ने बताया की अभिनेत्री अपनी माता पिता और बहन के साथ नालासोपारा इलाके में रहती थी.जिस समय यह घटना हुई उस समय वह घर पर अकेली थी. शव के पास से कोई नोट नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 30 साल की एक्ट्रेस ने नालासोपारा ईस्ट के अचोले गांव में साईं संतोषी बिल्डिंग स्थित अपने घर पर खुदकुशी की है. यह घटना 14 जून को शाम 7:00 बजे से 7:30 बजे के बीच हुई. संचिता उगाले टीवी और फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती थीं, जिनमें ‘कुमकुम भाग्य’, ‘सजन घर’ और ‘दिलवाली दुल्हनिया ले जाएगी’ जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं’

तस्वीर: संचिता उगले

लास्ट पोस्ट में क्या लिखा

छह साल के अंतर पर हुई इन दो अचानक मौतों के बीच संबंध बताते हुए संचिता के भाई ने कहा, “बस एक दिन पहले यानी कल उन्होंने एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट की थी जिसमें लिखा था- ‘इट्स अगेन 14 जून’, इसका मतलब है कि 14 जून फिर से आ गया है और कल ही उन्होंने आत्महत्या भी कर ली।”

इसे भी पढ़ें- ट्रंप का दावा, हॉर्मुज खुलेगा, युद्ध हुआ खत्म

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here