झारखंड- बिहार समेत 15 राज्यों के लिए आंधी बारिश का अलर्ट 

0
130

Weather Alert: देश में एक बार फिर से बारिश-तूफान लोगों की टेंशन बढ़ाने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 9 जून को यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। आम लोगों और किसानों को बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इस तेज रफ्तार आंधी के चलते कुछ राज्यों में बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से उखड़ सकते हैं। वहीं, पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकती है।

इन राज्यों के लिए अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 9 जून को 15 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम और केरल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। पूर्वी राज्यों में आंधी के चलते फसलों को नुकसान हो सकता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here