सगी बहनों से दुष्कर्म, शादी समारोह में पहुंची थी दोनों

0
189

Patna:  नौबतपुर में दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़कियों ने बताया कि उन्हें एक तिलक समारोह में डांस कार्यक्रम के बहाने गांव बुलाया गया था, जहां दोनों बहनों के साथ कई लोगों ने रेप किया।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में नौबतपुर थाने में तीन नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

दोनों झारखंड के लातेहार जिले की रहने वाली है। वर्तमान में पटना के मीठापुर इलाके में किराए के मकान में रहती थीं। दोनों बहनों को आरोपियों ने 8 हजार रुपए में बुक किया और स्कूटी से अपने साथ ले गए।

पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक, घटना 18 जून की है। पीड़िताओं को नौबतपुर के एक गांव में तिलक समारोह के दौरान डांस कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था। कार्यक्रम की बुकिंग भेलुरा रामपुर निवासी मुन्ना कुमार ने की थी।

आरोप है कि मुन्ना कुमार दोनों बहनों को मीठापुर से स्कूटी पर बैठाकर अपने गांव ले गया। वहां कार्यक्रम स्थल पर ले जाने के बजाय वह अपने चचेरे भाई सूरज, भानु कुमार और अन्य युवकों के साथ उन्हें जबरन एक सुनसान जगह पर ले गया।

पीड़िताओं का आरोप है कि इसके बाद उन्हें बंधक बनाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया, जहां आरोपियों ने बारी-बारी से पूरी रात उनके साथ दुष्कर्म किया। जब उन्होंने वहां से भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर आरोपियों ने बारी-बारी से पूरी रात दुष्कर्म किया।

अगली सुबह, 19 जून को आरोपी दोनों बहनों को एक गाड़ी से वापस छोड़ने ले जा रहे थे। जब वाहन फुलवारीशरीफ इलाके में पहुंचा, तो युवतियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर फुलवारीशरीफ थाने पहुंची।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल नौबतपुर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद नौबतपुर थाना की टीम फुलवारीशरीफ पहुंची और पीड़िताओं को अपने साथ लेकर नौबतपुर थाने चली गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फुलवारीशरीफ के SDPO-2 दीपक कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके साथ ही एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस ने तीन नामजद समेत एक दर्जन लोगों पर केस दर्ज किया है।

नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि, ‘पीड़िताओं के आवेदन के आधार पर मुन्ना कुमार, सूरज कुमार और भानु कुमार सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नौबतपुर थानाध्यक्ष ने बताया, “पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “दोनों पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उनका बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा जाएगा।”

घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं। टीमें उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल दोनों पीड़िताओं को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here