Jhar Media: भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी BCCI अगले T20 विश्व कप से पहले महेंद्र सिंह धोनी को अहम भूमिका देने की योजना बना रहा है. ऐसी खबर है कि बोर्ड टीम इंडिया को दो विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 2026 टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का मेंटर नियुक्त कर सकता है. अगर यह सच हुआ, तो धोनी टीम इंडिया के डगआउट में फिर से नजर आ सकते हैं. इस रिपोर्ट ने धोनी के प्रशंसकों में नया उत्साह पैदा कर दिया है.

2021 टी-20 विश्वकप के दौरान भी धोनी थे मेंटर

ऐसा पहली बार नहीं है. इससे पहले बीसीसीआई ने 2021 टी20 विश्व कप के दौरान धोनी को टीम इंडिया का मेंटर नियुक्त किया था. हालांकि, धोनी को केवल उस टूर्नामेंट में सेवाएं देने के लिए अनुबंधित किया गया था. उसके बाद, धोनी को कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई. इस बार खबर है कि बीसीसीआई टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें थोड़े समय के लिए नहीं, बल्कि लंबे समय के लिए मेंटर नियुक्त करने को तैयार है. लेकिन क्या धोनी इसके लिए राजी होंगे या नहीं? यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here