Jhar Media: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान के सेंडाइ पहुंचने पर लोगों ने ‘मोदी सैन स्वागत’ के नारे लगाए. इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा. ये दुनियां में भारत के सम्मान को दर्शाता है.
SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे का आज आखिरी दिन है। उन्होंने जापान में बुलेट ट्रेन की सवारी की और वहां के 16 प्रान्तों के राज्यपालों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने भारतीय ट्रेन ड्राइवरों से भी बातचीत की. जापान में अपने कार्यक्रमों के बाद पीएम मोदी चीन के तियानजिन शहर के लिए रवाना होंगे जहां वह एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.
भारत- जापान के बीच अहम समझौते
बता दें कि पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और जापान के बीच कई अहम समझौतों पर बात बनी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी. इस पोस्ट को पीएम मोदी ने रिपोस्ट भी किया है.



