Ranchi: झारखंड में शराब पीने वालों के लिए अहम खबर है. राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि 1 जुलाई 2025 से झारखंड की सभी खुदरा शराब दुकानें अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. राज्य में फिलहाल कुल 1539 शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं. शराब की आपूर्ति करने वाली प्लेसमेंट एजेंसियों का अनुबंध 30 जून की रात 10 बजे समाप्त हो रहा है, जिसके बाद शराब की दुकानों का संचालन फिलहाल रोक दिया जाएगा.
नई व्यवस्था के तहत जब तक दुकानों का हैंडओवर-टेकओवर पूरा नहीं हो जाता, तब तक शराब बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी. अनुमान है कि यह प्रक्रिया 15 अगस्त 2025 तक पूरी हो सकती है, जिसके बाद शराब की बिक्री फिर से शुरू हो सकती है. इस बदलाव के चलते शराब के शौकीनों को कुछ समय के लिए असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. राज्य सरकार शराब नीति में बदलाव और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की दिशा में कदम उठा रही है. हालांकि, फिलहाल उपभोक्ताओं को वैकल्पिक इंतजाम करने होंगे, क्योंकि सभी अधिकृत दुकानें अगली सूचना तक बंद रहेंगी.



