Ranchi: झारखंड में होली को लेकर चार दिनों तक सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. दरअसल, कार्मिक विभाग ने 13 और 14 मार्च को होली की छुट्टी निर्धारित की है. लेकिन 15 को शनिवार और 16 को रविवार पड़ रहा है. शनिवार और रविवार को वैसे भी सचिवालय कर्मियों की छुट्टी रहती है. इस तरह से सरकारी कर्मी लगातार चार दिन छुट्टी का आनंद ले सकेंगे. वहीं ज्यादातर स्कूलों में 13 से 15 मार्च तक बच्चों को छुट्टी दी गई है. 16 को रविवार है. ऐसे में स्कूली बच्चों को भी होली खेलने का पूरा समय मिलेगा. होली को लेकर विधानसभा में भी छुट्टी की घोषणा की गई है. झारखंड विधानसभा की कार्यवाही 12 से 17 मार्च तक स्थगित रहेगी. इस दौरान तमाम विधायक अपने क्षेत्र में रहेंगे. 18 मार्च को पुणः विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होगी.



