- पीएम मोदी ने बनाया रिकॉर्ड
- निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबा कार्यकाल
- पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू को छोड़ा पीछे
- 4 हजार 399 दिन पूरे कर बनाया रिकॉर्ड
- 26 मई 2014 को बतौर पीएम संभाला था काम
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।
इसे भी पढ़ें-POK में बवाल: प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने बरसाई गोलियां, 11 की मौत
26 मई 2014 को संभाली थी कमान
26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,399 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने 1952 के बाद निर्वाचित सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पार कर लिया।
इसे भी पढ़ें- उज्ज्वला लाभुकों को झटका, अब 9 के बदले मिलेंगे महज 4 सब्सिडी वाले सिलेंडर
इस उपलब्धि के साथ नरेंद्र मोदी स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले नेता बन गए हैं। यह रिकॉर्ड भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।


