झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी के नामांकन पर उठे सवाल, आयोग का बुलावा

0
61
NATHWANI
तस्वीर- बीजेपी समर्थित राज्यसभा प्रत्याशी परिमल नाथवानी

Ranchi: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव के बीच निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके नामांकन पत्र में कथित त्रुटि को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं, जिसके बाद मामले की सुनवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी ने बनाया नया इतिहास, जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा

बघेल ने उठाए सवाल

कांग्रेस पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया कि नामांकन पत्र की स्क्रूटनी के दौरान नाथवानी के खिलाफ शिकायतें दर्ज हुई हैं। इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी ने मामले पर अंतिम निर्णय 10 जून सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें- POK में बवाल: प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने बरसाई गोलियां, 11 की मौत

आज का दिन है अहम

भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में कहा कि अब यह देखना होगा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार होने के कारण उन्हें राहत मिलती है या फिर नियमों के तहत निष्पक्ष कार्रवाई की जाती है। फिलहाल सभी की नजरें निर्वाचन अधिकारी के फैसले पर टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here