उज्ज्वला लाभुकों को झटका, अब 9 के बदले मिलेंगे महज 4 सब्सिडी वाले सिलेंडर

0
200

Delhi: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाले सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में भारी कटौती कर दी है. अब लाभार्थियों को एक वर्ष में 9 के बजाय केवल 4 सिलेंडर पर ही सब्सिडी मिलेगी.

सब्सिडी रहेगी जारी

14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 300 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से सब्सिडी जारी रहेगी, जो सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी.

सब्सिडी के बोझ को कम करने की कवायद 

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, यह नया नियम लोगों की औसत सालाना गैस खपत को ध्यान में रखकर और ईंधन सब्सिडी के बोझ को नियंत्रित करने के लिए लागू किया गया है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here