मोबाइल पर बजेगा सायरन, घबराएं नहीं, करें ये काम

0
109

New Delhi: देशभर के करोड़ों मोबाइल यूजर्स के फोन पर आज यानी दो मई को अचानक तेज सायरन सुनाई दे सकता है। घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह किसी आपात स्थिति का संकेत नहीं बल्कि सरकार द्वारा किए जा रहे एक बड़े परीक्षण का हिस्सा है।

दरअसल, भारत सरकार का दूरसंचार विभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के साथ मिलकर एक मोबाइल आधारित डिजास्टर अलर्ट सिस्टम का परीक्षण करने जा रहा है। इस सिस्टम का उद्देश्य आपदा या आपातकाल की स्थिति में देशभर के लोगों को तुरंत और एक साथ चेतावनी देना है।

क्या है यह इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम?

यह एक अत्याधुनिक मोबाइल डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम है, जिसके जरिए सरकार सीधे लोगों के मोबाइल फोन पर अलर्ट भेज सकेगी। इस दौरान यूजर्स के फोन पर तेज सायरन के साथ एक अलर्ट मैसेज दिखाई देगा।

क्यों किया जा रहा है यह टेस्ट?

सरकार इस सिस्टम की क्षमता और प्रभावशीलता को परखना चाहती है, ताकि भविष्य में भूकंप, बाढ़, चक्रवात जैसी आपदाओं के समय लोगों को समय रहते सचेत किया जा सके।

क्या करें यूजर्स?

* अगर आपके फोन पर सायरन बजे तो घबराएं नहीं

* यह सिर्फ एक टेस्ट अलर्ट होगा

* किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें

सिस्टम का फायदा

इस तकनीक के लागू होने से आपातकालीन स्थितियों में तुरंत सूचना प्रसारित होगी

* जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकेगा

* दूर-दराज के इलाकों तक भी अलर्ट पहुंच सकेगा

सरकार का यह कदम देश में आपदा प्रबंधन प्रणाली को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

इसे पढ़ें – झारखंड में पेट्रोल- डीजल किल्लत की आहट, कई पेट्रोल पंपों पर नो स्टॉक का लगा बोर्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here