Jhar Media: झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। रांची से सटे कांके में सुबह और रात के समय ठिठुरन ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया। वहीं, दिन में निकली हल्की धूप से लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिली। वहीं, मैकलुस्कीगंज में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक मैक्लुस्कीगंज में रविवार को कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह बदल दिया।

वहीं पड़ोसी राज्य बिहार में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), बिहार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान गया जिला राज्य का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से काफी नीचे है। ठंड के इस बढ़ते असर से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

इन जिलों पर कोहरे और ठंड की मार 

IMD के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटों के दौरान पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा समेत कई जिलों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर से भी कम होने की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here