बुरे फंसे इन्फ्लुएंसर ओरी, तीर्थ स्थल पर शराब पीते पकड़े गए

0
458
तस्वीर- ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी (फाइल)

Jharmedia: खबर जम्मू से है जहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बॉलीवुड सेलेब्स के दोस्त ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है. बताया जा रहा है कि ओरी अपने दोस्तों के साथ कटरा स्थित होटल में शराब पीते हुए पकड़े गए हैं. जहां शराब और नॉनवेज जैसी चीजों को खाना पीना सख्त मना है.

होटल के कर्मचारियों ने मेहमान ग्रुप को स्पष्ट रूप से कहा था कि वैष्णो देवी तीर्थस्थल के पास होने की वजह से इस जगह पर शराब और मांसाहारी खाना वर्जित है. इस घटना के बाद अधिकारियों ने धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के बारे में सख्त चेतावनी दी, लेकिन वे नहीं माने, इसके बाद प्रशासनिक टीम प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here