Ranchi: ट्रेन संख्या 18452 पुरी–हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस के शौचालय के डस्टबिन में नवजात के मिलने से सनसनी फैल गई. रांची स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर ट्रेन के आगमन के दौरान आरपीएफ पोस्ट हटिया के स्टाफ बिरसा ओरांव ने नियमित जांच के दौरान कोच S4 के शौचालय के डस्टबिन में एक जीवित नवजात शिशु को पाया.
RPF ने दिखाई तत्परता
सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट हटिया की एसआई साधना कुमारी और महिला आरक्षी रीना यादव तत्काल मौके पर पहुंचीं. जीआरपी हटिया और चाइल्डलाइन हटिया के सहयोग से नवजात शिशु को डीआरएच हटिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नवजात को रिम्स, रांची रेफर किया गया है.


