Jhar Media: रांची के ओरमांझी थाना से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने कोर्ट को बताया कि जब्त किया गया करीब एक करोड़ रुपये के मूल्य का 200 किलो गांजा मालखाना में चूहों ने खा लिया. यह गांजा 2022 में एक बोलेरो से बरामद किया गया था और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था.
आरोपी इंद्रजीत राय (26 वर्ष) को कोर्ट ने बरी कर दिया है. जब कोर्ट में सबूत पेश करने का समय आया, तो पुलिस सबूत के तौर पर गांजा उपलब्ध नहीं करा पाई. कोर्ट ने मामले में आरोपी को सबूत के अभाव में बरी कर दिया.
अब इसपर सियासत भी शुरू हो गई. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं, उन्होंने कहा कि पुलिस का तर्क बेकार है, दोषियों पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए. वहीं सत्ता पक्ष मामले की जांच कराने की बात कह रहा है.



